आरएसएस ने रोप पौधे फ़िरोज़ाबाद। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवकों ने लोगों को जागरूक करके घरों में पर्यावरण शुद्ध बने उसके लिए हवन एवं शपथ दिलाने के साथ सार्वजनिक स्थानों पर छोटे पौधों का रोपण किया गया। महानगर पर्यावरण प्रमुख प्रवीन अग्रवाल ने बताया कि प्रकृति और पर्यावरण हमारे आने वाली पीढ़ियों के लिए धरोहर की भांति हैं। हम सभी को इस मौके पर प्रतिज्ञा लेनी हैं कि हम अपनी प्रकृति और पर्यावरण की रक्षा करेंगे,जिससे हमारा और हमारे पर्यावरण का सन्तुलन बना रहें। इसी विषय के साथ पर्यावरण सरंक्षण गतिविधि (रा.स्व.संघ), ब्रज प्रान्त के सह प्रान्त प्रचार व सोशल मीडिया प्रमुख अंशुमान शुक्ल ने कहा कि जिस प्रकृति की गोद में मानव जीवन जन्म लेता है खेलता कूदता बड़ा होता है तो बड़े के नाते से मानवीय आधार पर प्रकृति को संजोए रखने की जिम्मेदारी हमारी है। क्योंकि प्रकृति हमारे बिना नही हो सकती और हम प्रकृति के बिना नही हो सकते है और इस संतुलन को बनाएं रखना हमारा प्रथम उद्देश्य होना *चाहिए। चंद्र नगर महानगर में 165 पर्यावरण प्रहरी बने तथा 114 परिवारों ने हरित घर का संकल्प लिया। इस अवसर पर विभाग प्रचारक धर्मेंद्र, भारत विभाग संयोजक पर्यावरण सौरभ, महा नगर प्रमुख प्रवीन, जिला प्रमुख अमलेंद्र , बृजेश एवं गौरव उपस्थित रहे।