फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: किशोरी से दुष्कर्म के आरोपी बाल अपचारी सहित तीन को किया गिरफ्तार

Mon, 19 May 2025 11:27 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
जसराना। चेकिंग के दौरान पुलिस ने किशोरी से दुष्कर्म में बाल अपचारी सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी ने बड़ा गांव के गौरव पर कोचिंग ले जाने के बहाने दुष्कर्म का आरोप लगाया था। आरोप था कि गौरव ने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया तो मोहित, रितिक, बाल अपचारी एवं अन्य युवक निगरानी कर उसका साथ दे रहे थे। पीड़िता ने परिजन को घटनाक्रम से अवगत कराया था। शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी। सोमवार को पुलिस ने एटा-शिकोहबाद के विलासपुर तिराहे से चेकिंग के दौरान गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने तीनों को न्यायालय में पेश किया। थाना प्रभारी निरीक्षक ने बताया दोनों युवकों को जेल भेजा गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें