फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: पल्सर सवार तीन बदमाशों ने महिला के गले से तोड़ा मंगलसूत्र एवं चेन

Fri, 27 Feb 2026 11:29 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
सांकेतिक - फोटो : सांकेतिक
विज्ञापन
शिकोहाबाद (फिरोजाबाद)। साढ़ू के घर जा रहे दंपती को पल्सर सवार तीन बदमाशों ने अपना निशाना बनाया। बदमाश महिला के गले से सोने की चेन और मंगलसूत्र तोड़कर भाग निकले। पीड़ित की तहरीर पर थाना शिकोहाबाद में प्राथमिकी दर्ज की गई है। आगरा जनपद के दयालबाग इलोरा एन्क्लेव, मकान संख्या 214 निवासी सतीश चंद्र डाईविंग इंस्टीट्यूट संचालित करते हैं। वह गत 26 फरवरी को सुबह साढ़े 9 बजे करीब अपनी पत्नी दिव्या सिंह के साथ बस से शिकोहाबाद मैनपुरी चौराहे पहुंचे थे। वह बस से उतरने के बाद जब अपने साढ़ू दिनेश चंद्र निवासी आवास-विकास कॉलोनी के घर की तरफ आगे बढ़े। तभी पहले से घात लगाए खड़े पल्सर सवार तीन बदमाशों ने पीछे चल रहीं दिव्या सिंह को अपना निशाना बनाया। बदमाशों ने महिला के गले से मंगलसूत्र एवं सोने की चेन तोड़ ली। बदमाश घटना को अंजाम देकर हाईवे की ओर भाग निकले। दिनदहाड़े हुई इस वारदात से क्षेत्र में दहशत का माहौल व्याप्त हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी करते हुए प्राथमिकी दर्ज की है। वहीं बदमाशों की तलाश में सीसीटीवी फुटेज खंगालने शुरू कर दिये हैं। इंस्पेक्टर अनुज कुमार ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। बदमाशों की तलाश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें