फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: वाहन चोर गैंग के तीन सदस्य गिरफ्तार, चोरी की छह बाइक बरामद

Tue, 22 Aug 2023 11:32 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
शिकोहाबाद। थाना पुलिस ने मंगलवार सुबह मैनपुरी चौराहे के पास से तीन वाहन चोर गिरफ्तार कर लिए। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर छह चोरी की बाइकें बरामद की हैं। पुलिस ने वाहन चोरों को जेल भेजा है। एसपी ग्रामीम कुमार रण विजय सिंह ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आशीष तिवारी ने वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़ करने के निर्देश दिए थे। वाहन चोर गिरोह के सदस्यों की गिरफ्तारी के लिए प्रभारी निरीक्षक हरवेंद्र मिश्रा और सर्विलांस एसओजी प्रभारी नितिन त्यागी ने जाल बिछा दिया था। मंगलवार सुबह मैनपुरी चौराहे से 100 कदम पीछे शेक कार्नर की दुकान के सामने खड़े तीन युवकों को उप निरीक्षक विक्रांत तोमर, अंकित मलिक, महेंद्र सिंह, सर्विलांस प्रभारी नितिन त्यागी, रघुराज सिंह सहित पूरी टीम ने घेराबंदी कर पकड़ लिया।
विज्ञापन

पकड़े गए युवकों ने पूछताछ में अपने नाम राजेश उर्फ लालू निवासी नगला कलू और विक्रम यादव निवासी गड़ी भैंडी और विशाल यादव निवासी नगला सुजान थाना जसराना बताया। जबकि एक युवक सौर्य निवासी नगला जेड़ा फरार हो गया। एसपी ग्रामीण ने बताया कि राजेश अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का मास्टर माइंड और सरगना है। जबकि विशाल और विक्रम उसके सहयोगी हैं। इस गैंग में और भी लोगों के नाम प्रकाश में आए हैं। जिनकी गिरफ्तारी के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।

ये बाइकें हुईं बरामद
एसपी ग्रामीण ने बताया कि चोरों के कब्जे से मोटर साइकिल नंबर यूपी 80 एफजे-2808 टीवीएस अपाचे जिसके संबंध में थाना डौकी आगरा में मुकदमा दर्ज है। मोटर साइकिल संख्या यूपी 83 जे 2832, मोटर साइकिल नंबर यूपी 83 एवाई 7270, मोटर साइकिल संख्या यूपी 76 एके- 8514, मोटर साइकिल संख्या यूपी 32 केडी- 3955 और मोटर साइकिल संख्या यूपी 80 जीएम 9663 हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें