फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: विश्वविद्यालय की तीन सदस्यीय टीम ने किया महाविद्यालय का निरीक्षण

Sun, 07 Apr 2024 12:44 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
शिकोहाबाद। बीडीएम बालिका महाविद्यालय में नवीन पाठयक्रम एमए इतिहास एवं गृह विज्ञान विभाग का विश्वविद्यालय द्वारा गठित की गई टीम ने निरीक्षण किया। इसमें कक्षों का न्यूनतम आकार, व्याख्यान कक्ष आदि का गहन निरीक्षण किया गया। विश्वविद्यालय द्वारा गठित की गई तीन सदस्यीय टीम में प्रो. सुगम आनंद, डाॅ. किरन सिंह, बीडी जैन कॉलेज आगरा, क्षेत्रीय उच्च शिक्षाधिकारी आगरा शामिल हुए। समिति द्वारा निर्धारित मानकों के आधार पर निरीक्षण किया गया। इसमें कक्षों का न्यूनतम आकार, व्याख्यान कक्ष, पुस्तकालय, प्रयोगशाला भवन, दस्तावेजों का रखरखाव, फर्नीचर व उपकरण, जल, विद्युत संयंत्र आदि आवश्यक सेवाओं पर समिति ने गौर फरमाया।
विज्ञापन

इस अवसर पर प्राचार्या प्रो. गीता यादवेंदु, उप प्राचार्या प्रो. शशिप्रभा तोमर, दर्शना कुमारी, डाॅ. सीमारानी, पल्लवी पांडेय, निधि जायसवाल, डाॅ. मोनिका सिंह आदि प्रमुख रूप से मौजूद थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें