शिकोहाबाद। थाना पुलिस ने अलग-अलग चौकी क्षेत्र से तीन युवकों को दो तमंचा और एक पोनिया सहित गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने पकड़े गये तीनों युवकों के खिलाफ आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज कर न्यायालय के आदेश पर जेल भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक हरवेंद्र मिश्रा ने बताया कि उप निरीक्षक सब्जी मंडी विक्रांत तोमर ने दबिश देकर असुआ खेड़ा से बृहस्पतिवार की रात अभियुक्त दीपक कुमार यादव निवासी असुआ खेड़ा को गिरफ्तार किया। पुलिस ने मौके से एक तमंचा दो कारतूस बरामद किए। आरोपी बलवा और घर में घुसकर मारपीट के आरोप में नामजद था। वहीं आदर्श नगर चौकी प्रभारी महेंद्र सिंह ने अशोक सविता निवासी कटोरा बुजुर्ग को पुरातन स्कूल कट से बीती रात गिरफ्तार किया। उसके पास से भी एक तमंचा बरामद हुआ। तीसरे युवक को चौकी प्रभारी खेड़ा अनिल कुमार ने सुभाष पार्क बाउंड्री के पास से अवैध तमंचा के साथ माता मंदिर चौराहा स्टेशन रोड निवासी आशीष को गिरफ्तार किया। तीनों आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज कर न्यायालय के आदेश पर जेल भेजा गया। संवाद
-
एनडीपीएस में गिरफ्तार कर जेल भेजा
शिकोहाबाद। चौकी प्रभारी आगरा गेट अशेष कुमार ने वाहन चेकिंग के दौरान मैनपुरी चौराहा पुल के नीचे से बृहस्पतिवार की रात एक संदिग्ध युवक को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से 300 ग्राम चरस बरामद हुआ। युवक ने अपना नाम शेर सिंह निवासी उरावर थाना नगला खंगर बताया। पकड़े गए युवक को जेल भेज दिया गया। संवाद