फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: गांजे की तस्करी में भाकियू किसान जिलाध्यक्ष समेत तीन गिरफ्तार

Wed, 28 Jun 2023 11:19 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
टूंडला। थाना पुलिस ने चेकिंग के दौरान भारतीय किसान यूनियन किसान के जिलाध्यक्ष सहित तीन लोगों को गांजे की तस्करी करते हुए गिरफ्तार किया है। तस्करों से पुलिस ने 20.5 किलोग्राम गांजा बरामद किया है। बरामद गांजे की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 40 लाख रुपए से अधिक बताई जा रही है। थाना प्रभारी प्रदीप कुमार मंगलवार रात्रि 12 बजे करीब आगरा हाईवे पर एफएच मेडिकल कालेज के सामने बेरियर लगाकर वाहनों की चेकिंग करा रहे थे। इसी बीच पुलिस को वहां एक आई-20 कार आगरा की ओर से आती हुई दिखाई दी, जिस पर भाकियू किसान लिखा था। पुलिस ने रोककर कार की जांच की तो उसमें से 20.5 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। कार से गांजा मिलते ही सवारों ने भागने का प्रयास किया, पुलिस दौड़ा कर पकड़ लिया। पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ की गई तो उन्होंने अपने नाम भारत किसान यूनियन आगरा जिलाध्यक्ष सूरज निवासी वाशिंदा थाना खंदौली, प्रभात निवासी सुवायन थाना एत्मादपुर, व रवि निवासी चंदन नगर, कालिंदी बिहार आगरा बताया। पुलिस उन्हें गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा जहां से उन्हें जेल भेज दिया।
विज्ञापन


झारखंड से जुड़े हैं गांजा तस्करी के तार, फिरोजाबाद में होनी थी बिक्री
टूंडला। गांजा तस्करी के तार झारखंड से जुडे़ हुए हैं। पुलिस द्वारा बरामद गांजा झारखंड से तस्करी को लाया गया था। उसे फिरोजाबाद में बेचा जाना था। गांजे को फिरोजाबाद में काैन खरीदने वाला था, इसकी जांच की जा रही है। इसके साथ ही गांजा तस्करी में और कितने लोग शामिल हैं। तस्करी कर लाए जाने वाले गांजे को फिरोजाबाद के अलावा कहां-कहां बेचा जाता है, इसकी जानकारी की जा रही है।
विज्ञापन

प्रदीप कुमार - थाना प्रभारी, टूंडला
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें