फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: कैंटर की चपेट में आए बाइक सवार तीन भाई, एक की मौत

Sat, 25 Oct 2025 12:10 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
जसराना। जसराना-शिकोहाबाद मार्ग पर नगला हंसी के पास एक कैंटर ने दो बाइकों पर सवार तीन भाइयों को चपेट में ले लिया। हादसे में एक भाई की उपचार के दौरान मौत हो गई। दो भाई गंभीर रूप से घायल हैं, उनका उपचार चल रहा है। गांव सिरौला निवासी लाल बहादुर के तीन पुत्र सोमेश (35), संदीप और योगेश गुड़गांव में ट्रक चलाने का काम करते हैं। वे दिवाली मनाने के लिए गांव आए थे। बृहस्पतिवार रात दो बाइकों से तीनों भाई जसराना की ओर आ रहे थे। एक बाइक पर सोमेश और संदीप थे, जबकि दूसरी बाइक योगेश चला रहा था। नगला हंसी के निकट एक कैंटर ने उनकी बाइकों को चपेट में ले लिया। तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन और पुलिस मौके पर पहुंच गए और तीनों घायलों को उपचार के लिए फिरोजाबाद ले जाया गया। उपचार के दौरान सोमेश ने दम तोड़ दिया। पुलिस के अनुसार सोमेश हेलमेट नहीं पहने था। हेलमेट होता, तो शायद उसकी जान बच जाती। थाना प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि सोमेश का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें