फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: मोबाइल लूट के आरोप में तीन को पकड़ा

Wed, 22 May 2024 08:08 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसागंज। नगर में मंगलवार को दो स्थानों सराय मुरलीधर उप स्वास्थ्य केंद्र व फायर स्टेशन के सामने से तीन पल्सर सवार बदमाशों द्वारा मोबाइल लूटने की वारदात को अंजाम दिया गया था। वादी की तहरीर के आधार पर थाना सिरसागंज पर अभियोग पंजीकृत किया गया था। इसमें बुधवार को क्षेत्राधिकारी सिरसागंज अरुण कुमार चौरसिया के नेतृत्व में थाना सिरसागंज प्रभारी बैजनाथ सिंह एवं पुलिस टीम द्वारा पल्सर बाइक पर सवार तीन आरोपी राहुल निवासी ग्राम व थाना नगला खंगर, गोविंद निवासी रूरिया थाना नगला खंगर, जिला फिरोजाबाद तथा शुभम निवासी ग्राम रूरिया थाना नगला खंगर को घटना में प्रयुक्त पल्सर बाइक तथा दो स्थानों से दो लूटे हुए मोबाइल फोन व एक तमंचा, कारतूस सहित सिरसागंज के सराय मुरलीधर उपस्वास्थ्य केंद्र के पास से गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें