फिरोजाबाद। थाना दक्षिण पुलिस ने शनिवार को अभियान चलाकर तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने मालगोदाम रोड से धर्मवीर निवासी टूंडला को 924 ग्राम गांजे व तमंचे के साथ पकड़ा। वहीं, चेकिंग के दौरान गिरजाशंकर निवासी हिमांयूपुर और आपराधिक इतिहास वाले राघव उर्फ रघु निवासी लाइनपार को तमंचों व कारतूसों संग गिरफ्तार किया। प्रभारी निरीक्षक योगेंद्र पाल सिंह ने बताया कि तीनों के खिलाफ आर्म्स व एनडीपीएस एक्ट में केस दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया है। वहां से इनको जेल भेज दिया है। संवाद