फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: कॉपरेटिव सोसाइटी के पूर्व अध्यक्ष को जान से मारने की धमकी, दो के खिलाफ केस

Sat, 25 Feb 2023 06:24 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
कॉपरेटिव सोसाइटी के पूर्व अध्यक्ष को जान से मारने की धमकी, दो के खिलाफ केस
विज्ञापन

फिरोजाबाद। कॉपरेटिव सोसाइटी के पूर्व अध्यक्ष को फोन पर जान से मारने की धमकी दिए जाने के मामले में सिरसागंज पुलिस ने सचिव सहित दो लोगों को नामजद करते हुए मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर कार्रवाई करने की बात कह रही है।
सिरसागंज थाना क्षेत्र के गांव नई गढ़ी निवासी संजय कुमार का कहना है कि वह कॉपरेटिव सोसाइटी के अध्यक्ष रह चुके हैं। वह नई गढ़ी स्थित अपने गोदाम पर बैठे थे। तभी उनके पास धमकी भरा फोन आया। जिसमें जान से मारने की धमकी दी गई थी। इसकी जानकारी सिरसागंज थाना पुलिस को दी। उनकी तहरीर पर पुलिस ने नरेश चंद्र सचिव और आयुश कुमार निवासी नगला हिमांयू थाना सिरसागंज के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। थानाध्यक्ष सिरसागंज उदयवीर सिंह मलिक का कहना है कि जांच के दौरान यदि आरोपी दोषी पाए गए तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन


वारंटी गिरफ्तार
फरिहा। फरिहा थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर धननेश उर्फ धनेश उर्फ भूरा निवासी गांव खोखटी थाना फरिहा को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपी के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई कर जेल भेज दिया है। थानाध्यक्ष फरिहा शिवभान सिंह राजावत ने बताया कि पकड़ा गया आरोपी हत्या के मामले में फरार चल रहा था। आरोपी के पास से तमंचा और कारतूस भी बरामद किए गए हैं। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें