फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: दो मकानों के ताले तोड़कर हजारों की चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। बंद मकानों के ताले तोड़कर चोर हजारों की नकदी और अन्य सामान के साथ पांच लाख रुपये के सोने-चांदी के आभूषण चोरी कर ले गए। घटना की जानकारी पीड़ित मकान स्वामियों के आने पर हो सकी। घटना की तहरीर भवन स्वामियों ने पुलिस को दी है।
विज्ञापन

दक्षिण थाना क्षेत्र के मोहल्ला जगजीवन नगर रामनगर गली नंबर एक में रेनू और उसकी बहन कमलेश पासपास में रहती हैं। दोनों बहने तीन दिसंबर को आगरा अपने पिता की बरसी में शामिल होने को परिवार के साथ गई थी। देर रात चोरों ने मकान के ताले तोड़कर कमलेश के घर से 20 हजार और रेनू के यहां से 30 हजार की नकदी के साथ करीब 5 लाख रुपये के आभूषण चोरी कर लिए। इसकी जानकारी पीड़ित परिवार को सोमवार देर रात लौटने पर हो सकी।
चोरी की सूचना पर दक्षिण थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर दोनों पीड़ितों से तहरीर ली है। प्रभारी निरीक्षक दक्षिण बैजनाथ सिंह का कहना है कि पीड़ितों की तहरीर पर अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाएगा। क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरे खंगालने के साथ ही बदमाशों का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें