शिकोहाबाद। प्रतापपुर चौराहा स्थित आरएम लाइब्रेरी में पढ़ने वाले छात्र अतिन की आत्महत्या के मामले में पुलिस ने सोमवार को सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मैनपुरी के कोतवाली क्षेत्र निवासी प्रतीक उर्फ प्रशांत को गिरफ्तार कर कोर्ट के आदेश पर जेल भेज दिया है। 16 मई को लाइब्रेरी संचालक पर जाति पूछकर अभद्र व्यवहार करने और अन्य छात्रों के साथ मिलकर पिटाई करने का आरोप था, जिससे आहत होकर छात्र ने आत्महत्या कर ली थी। मृतक के दिव्यांग पिता अजय कुमार की तहरीर पर दर्ज प्राथमिकी के आधार पर पुलिस पहले ही दो आरोपियों को जेल भेज चुकी है, और अब इंस्पेक्टर अनुज कुमार के अनुसार तीसरे आरोपी को भी न्यायालय के आदेश पर जेल भेज दिया गया है। संवाद