फिरोजाबाद। थाना उत्तर क्षेत्र में चोर रात में बिजली मीटर से कॉपर का केबल चोरी कर रहे हैं। आधा दर्जन से अधिक लोगों के यहां ये घटनाएं हो चुकी हैं। लोगों ने पार्षद की सहायता से पुलिस से शिकायत की है। मोहल्ला दुली, दुर्गानगर, हनुमानगंज, चौबेजी का बाग, सरक्यूलर रोड और कृष्णा पाड़ा में पिछले कई दिनों से अज्ञात चोरों का गिरोह सक्रिय है। चोर बिजली जाने के बाद रात में मकानों पर लगे मीटर से कॉपर का केबल चोरी कर लेते हैं। केबल चोरी मामला सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गया है। पार्षद प्रमोद राजौरिया ने बताया कि करीब आधा दर्जन से अधिक लोगों के मकान से चोर केबिल चोरी कर चुके हैं। मामले की रिपोर्ट थाना उत्तर में कराई गई है।