शिकोहाबाद। शहर के विभिन्न मार्गों पर यातायात व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त हो चुकी है। आड़े-तिरछे खड़े होने वाले ई-रिक्शा, हथठेलों एवं वाहन चालकों के कारण लोगों को घंटों जाम से जूझना पड़ रहा है। हालात कुछ इस कदर बिगड़ चुके हैं कि लोगों पैदल राहगीरों को भी गुजरने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
शहर में यातायात की यह हालत किसी एक स्थान पर नहीं, बल्कि कटरा बजार, बड़ा बजार, मैनपुरी चौराहा, एटा चौराहा, पालीवाल चौराहा, शहर के मुख्य मार्ग ही नहीं, बल्कि स्टेशन मार्ग पर पूरी तरह से बिगड़ चुकी है। कारण है कि मुख्य चौराहों पर सड़क किनारे अस्थाई रूप से अतिक्रमण, हथठेले, आड़े-तिरछे खड़े होने वाले ई-रिक्शा। जिनकी वजह से बृहस्पतिवार को उक्त विभिन्न मार्गों पर एक घंटे से अधिक समय तक जाम लगा रहा। जाम कुछ इस कदर था कि वाहन चालक ही नहीं, बल्कि पैदल राहगीरों का भी जाम से निकलने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
यातायात व्यवस्था को सुधारने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। बावजूद इसके समस्या आ रही है तो इसके कारणों का पता लगाया जाएगा। साथ ही जाम की समस्या के समाधान के लिए धरातल पर मजबूती से कार्य किया जाएगा।
रणविजय सिंह, एसपी ग्रामीण, फिरोजाबाद