फिरोजाबाद। जिले में शुक्रवार की रात हुई तेज बारिश से एसएन फीडर की अंडरग्राउंड केबल में फॉल्ट आ गया। इस कारण सात घंटे से ज्यादा समय तक सप्लाई बंद रही। हालांकि रात में ही विद्युतकर्मी फॉल्ट को दूर करने में लगे रहे।शुक्रवार को रात 8:30 बजे के बाद बारिश शुरू हो गई थी। सुरक्षा की दृष्टि से विद्युत विभाग ने बिजली सप्लाई को बंद कर दिया था। बारिश थमने के बाद बिजली सप्लाई सुचारू की गई। अंडरग्रांउड केबल में फॉल्ट हो गया। इससे पूरा क्षेत्र अंधकार में डूबा रहा। अंडरग्राउंड केबल को बदला गया। इस कारण सुबह चार बजे सप्लाई को सुचारू किया जा सका। क्षेत्रीय निवासी धर्मसिंह यादव ने बताया कि सप्लाई रात में बंद रही। दिन में भी सप्लाई बाधित रही। जेई बबलू गौतम ने बताया कि बारिश के कारण अंडरग्राउंड केबल में फॉल्ट आ गया था। इस कारण सप्लाई बाधित रही।