फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परचून दुकान में शटर काट कर चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। थाना रामगढ़ के सैलई प्रतापनगर स्थिति परचूनी की दुकान का शटर काटकर ढाई लाख का सामान एवं नकदी की चोरी कर ले गए। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल की है। पीड़ित ने थाना पुलिस को तहरीर दी है। थाना मक्खनपुर के गांव साती निवासी दिनेश गौतम पुत्र रामदयाल गौतम थाना रामगढ़ के प्रताप नगर सैलई में दिनेश प्रोविजनल स्टोर के नाम से दुकान संचालित करते हैं। सोमवार को सुबह छेत्र के नागरिकों ने दुकान का शटर टूटे होने की सूचना दी। दुकानदार ने जब जांच पड़ताल की। दुकान का शटर टूटा होने के साथ सामान बिखरा पड़ा था। पीड़ित ने घटना की जानकारी थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने मौके पर जांच पडताल की। चोरी की घटना के संबंध मे थाना पुलिस को तहरीर दी है। दुकानदार दिनेश गौतम का कहना है कि वह थोक की परचूनी की दुकान संचालित करता था। चोर दुकान से करीब ढाई लाख कीमत का परचूनी का सामान आटा, दाल, चावल, चीनी के साथ अन्य सामान एवं दस हजार की नगदी चोरी कर ले गए। थाना प्रभारी रामगढ़ अनूप कुमार तिवारी ने बताया कि परचूनी की दुकान में चोरी की सुचना मिली है। मौके पर पुलिस टीम भेजकर मामले की जांच कराई जा रही है। तहरीर आने पर मामले की जांच कर कार्रवाई की जायेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें