फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: कार से टक्कर मारने के बाद युवक को घसीटा

Wed, 19 Mar 2025 12:36 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। कार से टक्कर मारने की शिकायत करने गए युवक को चालक ने पकड़ लिया और उसे घसीटते हुए आधा किलोमीटर ले जाने के बाद छोड़ा। पीड़ित की तहरीर पर थाना दक्षिण पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर जांच में जुटी है। टूंडला निवासी पुष्पेंद्र उपाध्याय ने तहरीर दी है कि वह परिवार के साथ 14 मार्च को कार से सुहागनगर आए थे। सुहागनगर चौराहे पर उनकी कार में एक अन्य कार ने टक्कर मार दी। पुष्पेंद्र उतरकर कार चालक से बात करने गए तो कार सवार लोगों ने उसे पकड़ लिया और गाड़ी दौड़ा दी। आधा किलोमीटर तक घसीटने के बाद पुष्पेंद्र को सड़क पर फेंककर आरोपी भाग निकले। इंस्पेक्टर ने बताया कि तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर गाड़ी नंबर के आधार पर आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें