फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेत में पशु जाने पर युवक को गोली मारी, आगरा रेफर

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद/ शिकोहाबाद। खेत में पशु जाने को लेकर मंगलवार रात हुए विवाद में आरोपियों ने मनोज नामक एक युवक को गोली मार दी। गंभीर रुप से घायल युवक को उपचार के लिए सरकारी ट्रामा सेंटर लाया गया। हालत गंभीर होने पर उपचार को आगरा रेफर कर दिया गया। इस मामले में घायल के चाचा गिरीश की तहरीर पर धर्मेंद्र कुमार, अंशुल, अंकुश के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

नसीरपुर क्षेत्र के गांव नगला हरिया निवासी मनोज कुमार (32) के पशु मंगलवार को गांव के ही विजेंद्र के खेत में चले गए थे। इसे लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद शुरू हो गया। ग्रामीण विवाद को शांत कराते इस बीच विजेंद्र पक्ष की ओर से फायरिंग कर दी। फायरिंग के दौरान मनोज कुमार के पेट में गोली लगी, वह खून से लथपथ होकर गिर पड़ा। इस बीच आरोपी वहां से भाग गए। सूचना पर नसीरपुर थाना प्रभारी गगन गौड पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।
घायल को उपचार को सरकारी ट्रामा सेंटर लाया गया। हालत गंभीर होने पर आगरा रेफर कर दिया गया। थानाध्यक्ष नसीरपुर गगन गौड़ का कहना है कि दोनों पक्षों के बीच खेत में पशु जाने को लेकर विवाद हुआ था। विवाद के दौरान विजेंद्र पक्ष के लोगों ने मनोज को गोली मार दी। गोली लगने से मनोज घायल हुआ है। जिसका आगरा में उपचार चल रहा है। हालत खतरे से बाहर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें