गोली लगने से घायल विकास को प्राथमिक उपचार देते हुए स्टाफ।
- फोटो : FIROZABAD
फिरोदाबाद। शिकोहाबाद में घर में बुलाकर सेवानिवृत्त फौजी ने एक युवक के सिर में जान से मारने की नीयत से फायर कर दिया। गोली उसके सिर में लग गई। परिजन घायलावस्था में युवक को अस्पताल लाए। इमरजेंसी में तैनात स्टाफ ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे फिरोजाबाद मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।
थाना क्षेत्र की आगरा गेट चौकी क्षेत्र के मोहल्ला शंभूनगर में विकास (30) परिवार के साथ रहता है। आरोप है कि शनिवार शाम चार बजे के करीब वह अपने घर के बाहर था, तभी सेवानिवृत्त फौजी ने उसे अपने घर पर बुलाया और उसके सिर पर तमंचा रखकर जान से मारने की नीयत से फायर कर दिया। गोली उसके सिर में लग गई। गोली लगते ही युवक खून से लथपथ हो गया। चीख पुकार सुन कर मोहल्ले के लोग एकत्रित हो गए। परिजन घायल युवक को लेकर अस्पताल आए।
इमरजेंसी में तैनात स्टाफ ने प्राथमिक उपचार के बाद घायल को फिरोजाबाद मेडिकल कॉलेज भेज दिया। बतायाजा रहा है कि गोली सिर में फंसी हुई है। युवक के गोली लगने की जानकारी होते ही चौकी प्रभारी उप निरीक्षक महेंद्र सिंह मौके पर पहुंच गये और युवक के बयान लेकर उसे रेफर करा दिया। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक हरवेंद्र मिश्रा ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। मामले की जांच की जा रही है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।