टूंडला। युवती के युवक से फोन पर बात न करने पर युवक ने उसके पूर्व में फोन से लिए फोटो व वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिए। मानसिक रूप से परेशान युवती ने युवक के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई है। लाइनपार के एक गांव निवासी एक युवती की आगरा के थाना बटेश्वर अंतर्गत गांव धनिया निवासी राजवीर सिंह से हो गई थी। फोन पर उससे बात होती थी, किंतु कुछ दिन बाद युवती ने युवक से बातचीत करना बंद कर दिया। युवती द्वारा बात न करने पर आरोपी ने उसके अश्लील फोटो व वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिए। साथ ही युवती के गांव पास घूमने लगा। थाना प्रभारी अनिल कुमार सिंह का कहना है कि पीड़िता की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।