फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: बुधवार को कम नहीं हुआ सर्दी का सितम,शीतलहर जारी

विज्ञापन
मंगलवार देर रात्रि घने कोहरे के बीच वाहनों की लाइट जलाकर ले जाते वाहन स्वामी - फोटो : FIROZABAD
विज्ञापन
फिरोजाबाद। शीतलहर का क्रम बुधवार को जारी रहा। सुहागनगरी में न्यूनतम पारा चार डिग्री सेल्सियस पर दूसरे दिन भी टिका रहा। जबकि अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस रहा। ठंड के कारण लोग दिन में भी अलाव जलाकर तापते दिखाई दिए। मौसम के बदलते मिजाज के कारण किसानों की चिंता बढ़ने लगी है। क्योंकि यदि लगातार मौसम यही रहा पाला पड़ा तो फिर आलू के साथ-साथ सरसों की फसल की पैदावार प्रभावित होगी। सरकारी विभागों में सर्दी का असर साफ दिखाई दिया।
विज्ञापन

मौसम के बदले मिजाज के कारण यदि सबसे ज्यादा कोई परेशान दिखाई दिया तो वह अन्नदाता (किसान) हैं। आलू एवं सरसो की फसल की बुवाई करने वाले किसानों को शीतलहर के चलते पाला पड़ने की आशंका अधिक है। इसके कारण सीधे तौर पर फसलों की पैदावार पर प्रभाव पड़ेगा। जिले में साठ हजार हेक्टेयर में आलू की फसल की बुवाई की गई है वहीं 12 हजार हेक्टेयर में सरसों की फसल बोई है। इन दोनों ही फसलों पर सबसे अधिक प्रभावित करेगी। हालांकि पाला का प्रभाव गेहूं की फसल पर भी पडेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें