फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: गड्ढे में पहिया जाने ट्रैक्टर की ट्रॉली पलटी, दबने से युवक घायल

Wed, 26 Jun 2024 04:28 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। थाना उत्तर क्षेत्र में सोमवार बालू भरकर जा रहे ट्रैक्टर-ट्रॉली का पहिया गड्ढे में फंसने से ट्रॉली पलट गई। जिसमें एक राहगीर उसके नीचे दब गया। आसपास के लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद उसे बाहर निकालकर सरकारी ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया है। मामले की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को पकड़ लिया है। चालक फरार हो गया। कोटला रोड पर सोमवार शाम करीब पांच बजे एक ट्रैक्टर ट्रॉली में बालू लेकर तेज रफ्तार में गुजर रहा था। तभी गड्ढे में पहिया जाने से ट्रॉली पलट गई। और वहां से साइकिल पर गुजर रहा पानी गांव निवासी मुकेश उसके नीचे दब गया। मौके पर आसपास के लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। आनन-फानन में जेसीबी बुलवाकर ट्रॉली हटाकर युवक को बाहर निकालकर सरकारी ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को कब्जे में ले लिया और चालक फरार हो गया। पुलिस ने घायल पूछताछ की है। थाना प्रभारी वैभव कुमार सिंह ने बताया कि घायल क उपचार चल रहा है। अभी कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें