फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: टीम ने 18 घरों में पकड़ी बिजली चोरी

Tue, 20 Jun 2023 12:04 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। बिजली चोरी रोकने को सोमवार को विद्युत उपखंड दबरई के अन्तर्गत ग्राम अलीनगर कैंजरा में चेकिंग अभियान चलाया गया। एसडीओ अभिषेक कुमार के नेतृत्व में हुई कार्रवाई में 18 घरों में बिजली चोरी के मामले पकड़े हैं। वहीं, 45 बकाएदारों के घरों की बिजली काटी गई। एसडीओ अभिषेक कुमार के साथ विद्युत विभाग की टीम और पुलिस फोर्स साथ चेकिंग अभियान चलाया। टीम ने अलीनगर कैंजरा में चेकिंग की शुरुआत की। यहां लोगों के घरों में एसी,कूलर विद्युत चोरी से उपयोग किए जा रहे थे। सबमर्सिबल बिजली चोरी से चलाए जा रहे थे। टीम ने वीडियोग्राफी कराने के साथ अवैध केबिलों को अपने कब्जे में ले लिया। 18 घरों में विद्युत चोरी पकड़े जाने के बाद थाना आसफाबाद में एफआईआर दर्ज कराई है। टीम ने बकाएदारों से बिजली बिल जमा करने का आग्रह किया। मगर कोई भी उपभोग बिल जमा करने को तैयार नहीं हुआ। टीम ने 45 बकाएदारों के कनेक्शन काट दिए। 12 कनेक्शन ऐसे मिले, जिनका बिजली बिल जमा न होने पर कनेक्शन काटा गया था। मगर चेकिंग के दौरान बिना अनुमति के कनेक्शन जुड़ा मिला। एसडीओ ने बताया कि यह अभियान लगातार जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें