फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: टप्पेबाजों ने स्टाम्प वेंडर के बस्ता से उड़ाया,लाखों की नकदी से भरा बैग

Sat, 19 Aug 2023 10:41 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
फिरोजाबाद। शनिवार को टप्पेबाजों ने तहसील सदर में एक स्टाम्प विक्रेता के बस्ता में रखे दो लाख, 16 हजार रुपये का बैग चुरा लिया। स्टाम्प विक्रेता का ध्यान भटकाने के लिए टप्पेबाजों ने पहले उसकी बाइक पर कोई केमिकल डाल दिया। जिससे बाइक में धुंआ उठते ही स्टाम्प विक्रेता बाइक की ओर दौड़ा। उसी बीच टप्पेबाजों ने घटना को अंजाम दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। अवधेश चंद्र निवासी बोद्याश्रम रोड तहसील सदर में स्टाम्प वेंडर हैं। शनिवार को रोज की भांति वह अपने बस्ता पर बैठा था। दो बजे करीब कामकाज के दौरान अचानक एक व्यक्ति ने अवधेश से कहा कि तुम्हारी बाइक में आग लग गई है। अवधेश अपनी बाइक की ओर दाैड़ा। इसी दरम्यान अज्ञात टप्पेबाज ने अवधेश के बस्ता पर रखा नोटों से भरा बैग उठा लिया और रफूचक्कर हो गया। अवधेश लौटकर आया तो देखा कि बस्ता पर नोटों से भरा बैग गायब देख हक्का बक्का रह गया। बैग में करीब दो लाख,16000 रुपये की नकदी बताई जा रही है। वहीं घटना के बाद तहसील सदर में स्टाम्प वेंडर और राजस्व अधिवक्ताओं में रोष फैल गया। अधिवक्ताओं ने इस तरह की घटनाओं पर अंकुश लगाने की मांग की। वहीं घटना के बाबत पूछे जाने पर प्रभारी थाना दक्षिण नरेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। कुछ संदिग्ध व्यक्तियों को चिहिंत कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें