फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ड्यूटी पर तैनात स्टाफ नर्स ने अस्पताल में किया हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। मेडिकल कॉलेज (जिला अस्पताल) परिसर स्थित बर्न वार्ड में तैनात स्टाफ नर्स युवक ने मंगलवार रात जमकर हंगामा किया। खुद को कमरे में बंद कर लिया। मरीजों के तीमारदार और स्टाफ के अन्य लोग एकत्रित हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कमरे का दरवाजा तोड़कर युवक को बाहर निकाला। इस बीच स्वास्थ्य विभाग के अफसर भी मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन

स्टाफ नर्स विपुल पाठक की मंगलवार रात बर्न वार्ड में ड्यूटी थी। रात करीब आठ बजे वह ड्यूटी पर आया था। देर रात युवक ने ड्यूटी के दौरान हंगामा शुरू कर दिया। स्टाफ नर्स द्वारा शोरगुल किए जाने पर वार्डों में ड्यूटी कर रहा स्टाफ और मरीजों के तीमारदार एकत्रित हो गए। स्टाफ और तीमारदारों को देख युवक ने खुद को कमरे में अंदर से बंद कर लिया। युवक द्वारा खुद को कमरे में बंद किए जाने पर स्टाफ और तीमारदारों में हड़कंप मच गया। सूचना पर सीएमएस डॉ. श्याम मोहन गुप्ता चिकित्सकों के साथ पहुंच गए। इस बीच उत्तर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने कमरे का दरवाजा तोड़कर युवक को बाहर निकाला। तब कहीं जाकर तीमारदारों, स्टाफ और चिकित्सकों व अफसरों ने राहत की सांस ली।
सीएमएस डॉ. श्याम मोहन गुप्ता का कहना है कि युवक मानसिक रुप से परेशान था। इसलिए उसने इस तरह की हरकत की है। उसको ड्यूटी से हटाने के साथ ही पूरे मामले से मेडिकल कॉलेज की प्राचार्या डॉ. संगीता अनेजा को भी अवगत करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें