टूंडला। इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकान पर सामान खरीदने आए युवक के साथ दुकानदार पिता-पुत्र ने पिटाई कर दी। घायल ग्राहक ने पिता-पुत्र के विरुद्ध तहरीर दी है।
थाना नगला सिंघी क्षेत्र के गांव ठार बल्दी रसूलाबाद निवासी रामविलास शहर के दीपा चौराहा स्थित आजाद गली में इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकान पर सामान लेने गए थे। आरोप है कि दुकानदार से सामान ठीक न होने की बात कहकर दूसरे सामान दिखाने की बात कहने लगा। इतना ही कहने पर दुकानदार पिता-पुत्र भड़क गए और ग्राहक रामविलास के साथ मारपीट कर दी। घायल रामविलास ने उक्त पिता-पुत्र के विरुद्ध तहरीर दी है।