मक्खनपुर। फर्रुखाबाद डिपो की एक रोडवेज बस के चालक और परिचालक द्वारा मनमानी करने का मामला सामने आया है। कुबेरपुर से मक्खनपुर आ रहे यात्री कुसुम गुप्ता, प्रांजल गुप्ता व योगिता गुप्ता को मक्खनपुर कस्बे के अंदर या बिल्टीगढ़ चौराहे पर उतारने के बजाय रात 1 बजे नए बाईपास के सुनसान अंधेरे में उतार दिया गया। विरोध करने पर अभद्रता की गई। यात्रियों का आरोप है कि टिकट पर बस का वास्तविक रजिस्ट्रेशन नंबर भी अंकित नहीं था। व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने इसकी शिकायत उच्च अधिकारियों से की है। एआरएम राजेश कुमार ने बताया कि मामले में जांच कराकर कार्रवाई का भरोसा दिया है। संवाद