फिरोजाबाद। एमजी गर्ल्स पीजी कॉलेज बीएसससी तृतीय वर्ष पांचवें सेमेस्टर का परीक्षा परिणाम पांच दिन पूर्व आया है। रिजल्ट से अधिकांश छात्राएं नाखुश हैं। छात्राओं का कहना है कि अधिकांश छात्राओं के रिजल्ट में री लिखा आ गया है। जबकि छात्राएं यह एग्जाम दे चुकी हैं। इसके अलावा अन्य त्रुटियां भी छात्राओं ने प्राचार्य को बताई।प्राचार्य डा. अंजू शर्मा को अपनी समस्याएं बताने पहुंची छात्राओं का कहना था कि जो छात्राएं पास हुई हैं। उनके रिजल्ट में प्रमोटेड लिखा आया है। छात्रों ने कहा कि उन्होंने री एग्जाम दिया था, इसके बाद भी फिर री एग्जाम आ गया है। कई छात्रों का कहना था कि रिजल्ट वेबसाइट पर बार-बार बदल रहा है। जिस दिन रिजल्ट जारी हुआ था, उस दिन एक विषय में फेल दिखा रहा था। दोबारा खोलने पर दो विषय में फेल दिखा रहा है। री एग्जाम से पहले जिस विषय में पास थे। अब री एग्जाम देने के बाद उत्तीर्ण विषयों में फेल दिखा रहा है। इस दौरान संजना, वैष्णवी, चंद्रकांता, शिवांशी, तनवी, सपना, आशी, सुजाता, पूर्णिमा, सोनी आदि शामिल रहे। संवाद