फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आके साईं के दर, हुआ ऐसा असर...

Fri, 14 Apr 2017 11:31 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फिरोजाबाद
विज्ञापन
जीआर प्लाजा में साईं भजन संध्या का आयोजन किया गया।
विज्ञापन
 साईं बाबा मित्र मंडल द्वारा अष्टम वार्षिकोत्सव के तहत गुरुवार शाम भजन संध्या का आयोजन जीआर प्लाजा में किया गया। श्रोता देर रात  तक भजनों का आनंद लेते रहे। सांई भजन संध्या का शुभारंभ डा. मयंक भटनागर ने फीता काटकर किया। दीप प्रज्ज्वलन अनिल मित्तल ने किया। बाबा के विग्रह का माल्यार्पण शीतल प्रसाद गुप्ता ने किया। कार्यक्रम में सुप्रसिद्ध भजन सम्राट शैलेंद्र भारती मुंबई ने सुंदर भजन प्रस्तुत किए। ‘अच्युतम केशवम सांई दामोदरम.... कौन कहता है कि साईं आते नहीं’ भजन को सुनकर श्रद्धालु मंत्रमुग्ध हो गए। शिरडी वाले साईं बाबा... भजन पर लोग भावविभोर होकर नाचते नजर आए। अन्य प्रस्तुतियां ‘आके र्साइं के दर, हुआ ऐसा असर, दिल हुआ दीवाना तो मजा आ गया’... पर भी महिला पुरुष जमकर थिरके। इससे पूर्व कैबिनेट मंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल का साईं मित्र मंडल ने साफा बांधकर सम्मानित किया। इधर, नगर विधायक मनीष असीजा का भी सम्मान हुआ। संचालन भगवान दीक्षित मास्टरजी ने किया। कार्यक्रम में सैकड़ों साईं भक्त मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें