फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रात भर लुटेरों की तलाश में भटकती रही पुलिस, सुबह पहुंची समझौते की तहरीर

सार

लूट की सूचना मिलने के साथ पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के साथ ही लुटेरों की तलाश शुरू कर दी।थानाध्यक्ष रामगढ़ हरर्वेंद्र मिश्रा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।पुलिस ने बदमाशों की तलाश करने के साथ ही कई लोगों को दबिश देकर पूछताछ के लिए उठा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिरोजाबाद। लूट की सूचना मिलने के साथ पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के साथ ही लुटेरों की तलाश शुरू कर दी। पुलिस ने कई संदिग्ध के घर दबिश भी दी। कुछ लोगों को पुलिस ने शक के दायरे में उठा लिया। हिरासत में लिए गए लोगों से पुलिस पूछताछ करती तब तक पीड़ित थाने में समझौते की तहरीर लेकर पहुंच गया।
विज्ञापन

मामला रामगढ़ थाना क्षेत्र का है। मक्खनपुर थाना क्षेत्र के गांव घुनपई निवासी भूरी सिंह द्वारा रामगढ़ पुलिस को सूचना दी कि उसको कुछ बदमाशों ने रोकने के साथ ही मारपीट कर करीब 15 हजार रुपये की नकदी लूट ली है। घटना नगला मिर्जा बड़ा पुलिस चौकी के पास की बताई गई थी। थानाध्यक्ष रामगढ़ हरर्वेंद्र मिश्रा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पीड़ित ने बताया कि वह अपने भाई राजा के साथ बाइक से जा रहा था।
तभी उसको लूटा गया है। बदमाश उसके पास से करीब 15 हजार रुपये मारपीट कर ले गए हैं। पुलिस ने बदमाशों की तलाश करने के साथ ही कई लोगों को दबिश देकर पूछताछ के लिए उठा लिया। जिन लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया था। उनसे पूछताछ करती इससे पहले पीड़ित समझौते की तहरीर लेकर थाना रामगढ़ पहुंच गया। थानाध्यक्ष रामगढ़ हरर्वेंद्र मिश्रा का कहना है कि लूट की सूचना फर्जी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें