फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: 12 करोड़ रुपये से रोशन होगा 50 हजार आबादी का जहां

Sun, 23 Jul 2023 11:41 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। निगम सीमा में शामिल नई आबादी के बाशिंदों के लिए अच्छी खबर है। उन्हें बिजली की केबल के लिए बांस-बल्लियां नहीं लगानी होंगी। यहां के विद्युतीकरण पर 12 करोड़ रुपये खर्च किया जाएगा। शासन ने इसकी मंजूरी दे दी। 50 हजार से अधिक आबादी को इसका लाभ मिलेगा।
विज्ञापन



नगर निगम सीमा में इन क्षेत्रों को वर्ष 2014 में शामिल कर लिया गया था। ग्राम पंचायतों का क्षेत्र होने के बाद तेजी से विकास की उम्मीद थी। इन इलाकों में अभी तक ग्रामीण रोस्टर के अनुसार ही बिजली आपूर्ति हो रही है। इन इलाकों में बांस बल्लियों के सहारे ही विद्युत तार खींचे जा रहे हैं। इनसे हादसों का खतरा बना रहता है। इन क्षेत्रों में विद्युतीकरण न होने के कारण नए भवनों में कनेक्शन भी नहीं मिल पा रहे हैं।


वर्तमान में इन गांवों में शहरी रोस्टर के मुताबिक ही बिजली देने की तैयारी है। इन इलाकों में नए सिरे से विद्युतीकरण कराने के लिए विद्युत निगम ने 12 करोड़ रुपये का बजट बनाकर प्रस्ताव शासन को भेजा था। बजट की स्वीकृति विद्युत निगम को मिल गई है। अब इन क्षेत्रों में बेहतर आपूर्ति मिलेगी। इस धनराशि से यूपीएसआईडीसी और लालऊ क्षेत्र में कार्य होगा। इसी बजट में एक करोड़ की लागत से शिकोहाबाद क्षेत्र के कुछ हिस्से का विद्युतीकरण होगा। इन 12 करोड़ रुपये की लागत से 2765 नए विद्युत पोल लगेंगे। 22 नए ट्रांसफाॅर्मरों की स्थापना होगी तथा 2700 मीटर एबीसी बंच केबल डाली जाएगी। संवाद
विज्ञापन



बिजली चोरी में भी आएगी कमी
फिरोजाबाद। इन इलाकों में विद्युतीकरण नहीं है। ऐसे में नियमानुसार नए उपभोक्ताओं को कनेक्शन नहीं दिए जा रहे हैं। उपभोक्ता किसी भी तरह जुगाड़ से दूर से केबिल डालकर बिजली अपने घरों तक ले आते हैं। ऐसे में करोड़ों रुपये की बिजली चोरी हर माह इन इलाकों में हो जाती है। इन इलाकों में विद्युतीकरण निगम कराएगा। तब सभी उपभोक्ताओं को कनेक्शन दिए जा सकेंगे। विद्युत चोरी पर भी लगाम लग सकेगी।




ये हैं नगर निगम में शामिल गांव
- नगला गुलरिया, नगला पान सहाय, ककरऊ कोठी, ढोलपुरा, दीदामई, लालपुर,लालऊ, टापाखुर्द, बसंत बिहार काॅलोनी, अब्बास नगर, श्रीपाल कालोनी, श्रीराम कॉलोनी, सैलई सहित नई आबादी वाले इलाकों में विद्युतीकरण होगा।






- नगर निगम के बाहरी क्षेत्र में शामिल 13 ग्राम पंचायतों में जल्द ही बेहतर बिजली आपूर्ति की जाएगी। इन इलाकों में विद्युतीकरण होगा। 12 करोड़ रुपये शासन स्तर से स्वीकृत हो गए हैं। नई आबादी वाले इलाकों में उपभोक्ताओं और बिजली विभाग को कई परेशानी का सामना करना पड़ता था। जल्द ही इस समस्या का निस्तारण किया जाएगा। - विश्वेंद्र सिंह चौहान, अधिशासी अभियंता, विद्युत निगम
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें