फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेवा के बाद स्वस्थ हुए व्यक्ति को परिजनों की सुपुर्दगी में सौंपा

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। स्वस्थ हुए व्यक्ति को अपना घर आश्रम समिति द्वारा परिजन के सुपुर्द कर दिया गया। गाजीपुर से आए परिजन उसे अपने साथ ले गए।
विज्ञापन

दस माह पूर्व मिले बीमार अजय नामक व्यक्ति को शिव शक्ति वृद्घ आश्रम समिति द्वारा जलेसर रोड पर संचालित अपना घर आश्रम में भर्ती कराया गया था। उसका स्वास्थ्य खराब होने के साथ ही मानसिक स्थिति भी सामान्य नहीं थी। दस माह की सेवा के बाद अजय कुमार का स्वास्थ जहां सही हो गया वहीं उसकी याददाश्त भी सामान्य हो गई। उन्होंने समिति के पदाधिकारियों को परिजन व निवास स्थान के बारे में बताया। समिति के पदाधिकारियों ने अजय के परिजन से संपर्क साधा। शुक्रवार को अपना घर आश्रम पहुंचे परिजन ने अजय कुमार को पहचान लिया। समिति द्वारा अजय को पिता केदार सिंह एवं भाई छोटू निवासी जिला गाजीपुर की सुपुर्दगी में दिया है। इस दौरान समिति के अध्यक्ष अनिल गर्ग, महासचिव मुकेश कुमार गुप्ता मामा, संयोजक शंकर गुप्ता, अनिल लहरी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें