फिरोजाबाद। थाना लाइन पार पुलिस ने नाबालिग को बहला फुसलाकर ले जाने के मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान उसे पकड़ा। पुलिस ने रेल माल गोदाम के सामने आजादनगर से आरोपी धर्मवीर निवासी नगला रती थाना टूंडला को पकड़ा। पकड़े गए युवक पर थाना लाइनपार क्षेत्र निवासी एक नाबालिग को बहला फुसलाकर भगा ले जाने का आरोप है। आवश्यक कार्रवाई के बाद पुलिस ने आरोपी को जेल भेजा है। -