फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: पुलिस पर तमंचा बना रहे बदमाशों ने की फायरिंग, दो गिरफ्तार

Tue, 07 Mar 2023 11:38 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
नारखी। नारखी पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर नगला रामकुंवर रोड स्थित बंद पड़ी तेजाब की फैक्टरी में छापा मारा। वहां तमंचा बना रहे दो बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने अपना बचाव करते हुए दोनों को गिरफ्तार कर लिया है।थानाध्यक्ष नारखी प्रदीप कुमार पांडेय ने बताया कि वह पुलिस बल के साथ गश्त कर रहे थे। तभी मुखबिर से सूचना मिली कि नगला रामकुंवर स्थित बंद पड़ी तेजाब फैक्टरी में कुछ लोग तमंचा बनाने का कार्य कर रहे है। सूचना पुलिस वहां पहुंची तो तमंचा बना रहे बदमाशों ने फायरिंग कर दी। अपना बचाव करते हुए दो लोगों को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ के दौरान उन्होंने अपना नाम नसीर उर्फ नसीब बंजारा व युनूस निवासी जाटऊ डेरा बंजारा नारखी बताया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि पकड़े गए आरोपी शातिर अपराधी है। इनके कब्जे से बने और अध बने तमंचों के साथ तमंचा बनाने के उपकरण भी बरामद किए गए है। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें