फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: गंदगी देख दंग रह गईं महापौर, अफसरों को दी हिदायत

Sat, 14 Sep 2024 12:14 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। तीन दिन की बारिश के बाद जलभराव व पेयजल समस्या के मद्देनजर महापौर कामिनी राठौर ने शुक्रवार को नगला पान सहाय, टापा खुर्द एवं कान्हा गोशाला का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कई जगह उन्हें जलभराव व गंदगी की समस्या का सामना करना पड़ा। गंदगी को देख उन्होंने अधिकारियों को हिदायत दी। महापौर कामिनी राठौर ने जलभराव, पेयजल समस्या व भीषण गंदगी से जूझ रहे इलाकों का शुक्रवार को दौरा किया। नगला पान सहाय एवं टापा खुर्द में कच्चे नाले के पास आवासीय क्षेत्र में जलभराव की समस्या मिली। वहीं टापा खुर्द में लोगों ने पेयजल समस्या एवं गंदगी की शिकायत की। महापौर ने जेडएसओ संदीप भार्गव को पंपिंग मशीनों को चालू कराने व गंदगी की समस्या के निदान के लिए टीम वर्क से काम कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

महापौर ने जलेसर रोड स्थित कान्हा गोशाला का भी निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने पशु चिकित्साधिकारी को गोवंश का स्वास्थ्य परीक्षण कराने एवं प्रभारी को साफ-सफाई रखने की सख्त हिदायत दी। इस मौके पर सहायक नगर आयुक्त निहाल चंद एवं एक्सईएन तारकेश्वर पांडेय आदि मौजूद रहे।

फोटो:-2बीसलपुर के अमरा करोड़ में गिरी गन्ने की फसल। संवाद

Next
AU ऐप में पढ़ें