फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: मिस्त्रियों के सजे हैं फड़, ट्रांसपोर्ट संचालकों की चलती हैं दुकानें

Sun, 17 Mar 2024 01:02 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। सुभाष तिराहे स्थित जैन मंदिर मीरा चौराहे तक का भी सर्विस रोड बदहाल है। कहीं पर बाइक के मिस्त्रियों का राज है तो कहीं पर ट्रांसपोर्टरों ने अपनी दुकानों को सजा लिया है। इनकी मजबूरी भी कहेंगे क्यों कि शहर में ट्रांसपोर्ट नगर नहीं बन सका। आखिर सर्विस रोड पर जिस जनता को चलना चाहिए वह हाईवे पर चलने को मजबूर है। क्यों कि दुकानें सजने के कारण जाम लगता है। आखिर इस समस्या का हल कब निकलेगा।सुहागनगरी में समस्याओं का अंबार कम नहीं है। हम बात यदि शहर से निकलने वाले हाईवे के सर्विस रोड की करें तो इसकी हालत खराब है। जैन मंदिर से मीरा चौराहे की ओर बढ़ें तो पहले ही टेंपो, टैक्सी, बाइक सवारों की भीड़ दिखाई देती है। पेट्रोल पंप से आगे बढ़ें तो मिस्त्रियों का सामान बाहर रखा है तो कहीं ट्रांसपोर्ट पर सामान को उतारने वाली ठेल खड़ी हैं। कुल मिलाकर निकलें तो जाम में फंसना तय है। आगे बढ़ें तो सीएल जैन कॉलेज के पास सर्विस रोड पूरी तरह से घिरा है। इंडस्ट्रियल एरिया में जाएं तो कारखानों के बाहर अवैध रूप से खोखे रखे नजर आते हैं।
विज्ञापन


चौराहों पर भी अवैध खोखा संचालकों की मनमानी हावी है। अस्पताल के पास की बात करें तो यहां ठेल वालों ने जगह घेर रखी है। राहगीर, दोपहिया वाहन सवारों का जाम में फंसना तय है। आगे बढ़ें तो प्राइवेट ट्रॉमा सेंटर के बाहर वाहनों की कतार लगी दिखाई देती है। एंबुलेंस आए तो भी फंसना तय है। नगला भाऊ चौराहे पर भी सर्विस रोड घिरा रहता है। कुल मिलाकर देखें तो सर्विस रोड आमजन के निकलने का रास्ता नहीं बन पा रहा है। बड़ा वाहन पहुंच जाएं तो जाम लगना तो तय है।


-सर्विस रोड खाली रहना चाहिए, क्योंकि इस मार्ग को शहर के लोगों के निकलने के लिए बनाया गया था। इस पर अतिक्रमण करना गलत है। खुद दुकानदारों को इसका ध्यान रखना चाहिए। जिम्मेदार विभागों को भी कार्रवाई करनी चाहिए।
विज्ञापन

अनिकेत सिंह, सुहागनगर


-सर्विस रोड के दोनों ओर जो फड़ सजते हैं उनको व्यवस्थित किया जाए तो बेहतर होगा। इससे जहां जाम की समस्या से निजात मिल जाएगी। वहीं, आवागमन आसानी से हो सकेगा। हमें उम्मीद है कि इस ओर नगर निगम एवं यातायात पुलिस ध्यान देगी।
विज्ञापन

रिषभ वर्मा, सुहागनगर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें