बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से एसके महाविद्यालय के प्रांगण में आयोजित जनपद स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता का शुभारंभ सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ हुआ।
प्रतियोगिता का शुभारंभ बीएसए ने सर्वप्रथम 100 मीटर की दौड़ को हरी झंडी दिखाकर और मुख्य अतिथि डॉ आरके सिंह ने दीप प्रज्वलन कर किया। बेसिक शिक्षा अधिकारी ने सभी टीमों द्वारा दी गई मार्च पास्ट की सलामी ली। प्रतियोगिता में सभी ब्लाकों एवं नगर क्षेत्र की टीम ने भाग लिया। कार्यक्रम जिला व्यायाम शिक्षक ओपेंद्र कुमार यादव के निर्देशन में संपन्न कराया गया। प्रतियोगिता के दौरान अरांव पीटीआई धर्मेंद्र यादव, आलोक चौहान, संजीव यादव, नृपेंद्र कुमार, विकल यादव, निशांत तौमर, दिनेशप्रताप सिंह, विवेक शर्मा पूनम यादच, रामविलास यादव आदि लोग उपस्थित रहे।