फिरोजाबाद। सदर विधायक मनीष असीजा ने विधानसभा में स्वशासी राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय में एमआरआई मशीन, 100 शैय्या क्रिटिकल केयर ब्लॉक और बर्न यूनिट की स्थापना का मुद्दा उठाया। विधायक ने कहा कि एमआरआई सुविधा न होने से गंभीर मरीजों को आगरा रेफर करना पड़ता है, जिससे उनकी जान को खतरा रहता है। इस पर उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने बताया कि एमआरआई मशीन की खरीद की प्रक्रिया प्रचलित है और इसके लिए वित्तीय स्वीकृति दी जा चुकी है। वहीं, निर्माणाधीन 100 शैय्या क्रिटिकल केयर ब्लॉक के लिए 12 फरवरी को चार करोड़ रुपये की धनराशि जारी कर दी गई है और जल निगम द्वारा निर्माण कार्य में तेजी लाई गई है। संवाद