फिरोजाबाद। नगर आयुक्त गुंजन द्विवेदी के अवकाश पर जाने के बाद दो दिन से खाली नगर आयुक्त की कुर्सी का अतिरिक्त कार्यभार शासन ने डीएम रमेश रंजन को सौंप दिया है। नगर आयुक्त गुंजन द्विवेदी चिकित्सीय कारणों से लंबी अवधि के लिए अवकाश पर हैं। इस कारण नगर निगम में प्रशासनिक व वित्तीय कार्य प्रभावित हो रहे थे। महापौर कामिनी राठौर ने बुधवार को इस संबंध में एक पत्र शासन को भेजा था। महापौर के पत्र के बाद शासन ने जिलाधिकारी रमेश रंजन को नगर निगम का अतिरिक्त कार्यभार संभालने की जिम्मेदारी दी है।