छात्राओं ने नववर्ष पर आयोजित कार्यक्रम में दी प्रस्तुति
- फोटो : FIROZABAD
फिरोजाबाद। जसराना के नवादा में बाबा देवहंस महिला डिग्री कालेज में नववर्ष के मौके पर रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान छात्राओं ने डांस की बेहतरीन प्रस्तुतियां दी। छात्राओं को पढ़ाई के साथ व्यावहारिक ज्ञान को भी जीवन में अपनाने की सलाह दी गई।
कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के निदेशक रामवीर सिंह चौहान ने मां शारदे के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन कर किया। इस दौरान उन्होंने छात्राओं से नववर्ष पर अपने कार्य को पूरे मनोयोग से करने के साथ अपने माता-पिता के संकल्पों एवं सपनों को पूरा करने का वादा कराया। छात्राओं ने फिल्मी गानों एवं भजनों पर डांस की प्रस्तुतियां दी। वहीं गीत, कहानी, गजल एवं नाटकों के माध्यम से समाज की ज्वलंत समस्याओं पर कटाक्ष किया। कार्यक्रम में शिवांगी चौहान, वंदना तौमर, प्रीती यादव, मीनू यादव, हम्बीर चौहान, दिनेश कुमार, अफरोज, वीपी सिंह का सहयोग रहा।