टूंडला। शुक्रवार रात घर के बाहर बैठी युवती को दवंगों ने मारपीट कर घायल कर दिया। इतना ही नहीं उसे बचाने पहुंचे पड़ोसी को भी पीटा। पीड़िता ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
नगर के एटरोड स्थित काशीराम आवाासीय कालोनी निवासी सोनम शुक्रवार रात 8:45 बजे करीब घर के बाहर बैठी थी। तभी वहां पडोस का ही कुन्दन अपने तीन सालों के साथ पहुंच गया। वह सोनम को गाली गलौज करने लगा। उसने विरोध किया तो सभी ने मिलकर उसके साथ मारपीट की।
युवती की चीखपुकार पर पहुंचे पड़ौसी दीपू ने उसे बचाने का प्रयास किया तो हमलावराें ने उसे भी मारपीटकर घायल कर दिया। इसके साथ ही सभी जान से मारने की धमकी देते हुए वहां से भाग गए। सोनम ने कुंदन व उसके साथियों के विरुद रिपोर्ट दर्ज कराई है।