फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: किशोरी ने फंदा लगाकर जान दी

Sat, 16 Sep 2023 04:24 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
किशोरी ने फंदा लगाकर जान दी
विज्ञापन

फिरोजाबाद। शनिवार सुबह थाना मक्खनपुर में 17 वर्षीय किशोरी ने गले में फंदा कस लिया। किशोरी की मौके पर ही मौत हो गई।
हिमांद्री (17) निवासी नगला तुरकिया थाना मक्खनपुर की निवासी थी। हिमांद्री के पिता की आठ माह पूर्व एक हादसे में मौत हो गई थी। जबकि मां की मौत कई साल पहले हो चुकी है। किशोरी फिलहाल अपनी विवाहिता बहन लक्ष्मी देवी और बहनोई के साथ रह रही थी। शनिवार को हिमांद्री ने संदिग्ध परिस्थितियों में घर के कमरे में लगे पंखे से लटक कर जान दे दी। बहन-बहनोई को घटना की जानकारी सुबह सो कर उठने के बाद हुई। थाना पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल लेकर आई। एसओ शिवभान सिंह राजावत का कहना है कि परिवार की ओर से तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन

इन कारणों की चर्चा
पोस्टमार्टमगृह पर मौजूद पड़ोसियों ने दबी जुबान से बताया कि किशोरी एक माह पहले किसी युवक के साथ दिल्ली चली गई थी। इस मामले में बहन लक्ष्मी की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया था। पुलिस ने किशोरी को दिल्ली से बरामद किया था। किशोरी तभी से अवसाद में थीं। कुछ लोगों का यह भी कहना है कि किशोरी के पिता इंदल सिंह की हादसे में मौत के बाद करीब आठ लाख रुपये क्षतिपूर्ति के रूप में मिले थे। जिसकी नॉमिनी हिमांद्री थी। उक्त धनराशि पर रिश्तेदारों की नजर थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें