फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: बिजली का तार टूटने से लगी खेत में आग, फसल जली

Mon, 10 Apr 2023 12:28 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
जसराना। बिजली का तार टूटकर खेत में गिरा तो निकली चिंगारी से खेत में खड़ी गेंहू की फसल में आग लग गई। जब तक आग बुझती फसल जलकर नष्ट हो गई।
विज्ञापन

गांव नवादा निवासी दिनेश सिंह के खेतों के ऊपर से हाईटेंशन लाइन गुजर रही है। रविवार सुबह तार टूटकर गेहूं की फसल पर जा गिरा। इससे निकली चिंगारी से गेहूं की फसल में आग लग गई। पास के खेतों में काम कर रहे लोगों ने बिजली कटवाने के साथ आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू कर दिया। आग बुझाए जाने तक दो बीघा से अधिक फसल जलकर राख हो गई। किसान ने शासन एवं प्रशासन से मुआवजा दिलाए जाने की मांग की है।



तीस मार्च को भी जली थी फसल
जसराना। नवादा के ग्रामीणों ने बताया कि तीस मार्च को इसी तार के टूटने से शैशव सिंह के खेत में आग लगी थी। विभाग के कर्मचारियों ने जर्जर तार को बदलने के बजाय उसे ही जोड़ दिया। जिसके कारण फाल्ट हुआ और दिनेश के खेत में आग गई।
विज्ञापन






शार्ट सर्किट से दुकान में लगी आग, चार लाख का सामान जला

जसराना। रविवार सुबह एटा रोड पर शार्ट सर्किट से दुकान में आग लग गई। लपटें देख आसपास के लोगों ने दुकान स्वामी को सूचना दी। लोगों के प्रयास से आग को बुझाया गया। दुकान स्वामी का कहना है कि आग से करीब चार लाख से अधिक का सामान जल गया।
एटा रोड पर मोहल्ला लोधपुरा निवासी रामनाथ लोधी का जनरल स्टोर है। सुबह दुकान से निकल रहे धुआं एवं आग देख लोगों ने रामनाथ को सूचना दी। वह बेटे के साथ दुकान पहुंचे और लोगों के साथ आग पर काबू पाने का प्रयास किया। रामनाथ ने बताया शार्ट सर्किट से संभवत: दुकान में आग लगी है। पीड़ित ने मुआवजा दिलाए जाने की मांग की है।


बिजली की चिंगारी से 125 बीघा गेंहू की फसल हुई राख



जसराना। थाना जसराना क्षेत्र के गांव हरिभेजी में विद्युत के चारों से निकली चिंगारी ने पंद्रह किसानों की 125 बीघा से अधिक गेंहू की फसल को जलाकर राख कर दिया। मौके पर पहुंचे लेखपाल एवं स्थानीय पुलिस ने नुकसान का आंकलन किया। पीड़ितों ने रोते हुए अपना दर्द बयां किया।

रविवार दोपहर लोग खेतों में कार्य करने के बाद घरों में आराम कर रहे थे। इसी दौरान खेतों के सहारे लगे विद्युत पोल के तारों से निकली चिंगारी से खेतों में आग लग गई। खेतों से आग की लपटों को निकलता देख चीख पुकार मच गई। लोग खेतों में आग बुझाने को दौड़ पडे। सूचना मिली तो शिकोहाबाद एवं जसराना से दमकल की गाडि़यां भी मौके पर पहुंच गईं। दमकल की गाड़ियों ने ग्रामीणों की मदद से काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग बुझी तो लोगों ने राहत तो महसूस की लेकिन उससे पहले 125 से अधिक बीघा गेंहू की फसल जलकर राख हो गई। जानकारी होने पर थाना जसराना से एसएसआई कृपाल सिंह एवं हल्का लेखपाल मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों से बात कर नुकसान का आकलन किया।
विज्ञापन








इन किसानों की फसल जलकर हुई राख

थाना जसराना के गांव हरिभेजी निवासी पप्पू की 4 बीघा, अखिलेश की 4 बीघा, रनधीर सिंह की 3 बीघा, बैजनाथ की 10 बीघा, धीरी सिंह की 6 बीघा फसल जलकर राख हो गई। नगला झाल निवासी मुकेश कुमार की 20 बीघा, प्रमोद कुमार की 20 बीघा, बोझिया निवासी सत्यप्रकाश की 8 बीघा, राजकुमार की 4 बीघा, वीरभान सिंह की 6 बीघा, जयप्रकाश की 5 बीघा, भूरी देवी की 2 बीघा, टीकामई निवासी उमाकांत की 8 बीघा, रमाकांत की 8 बीघा एवं गौरव की आठ बीघा गेहूं की खेती जलकर राख हो गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें