करबला में दिखी कौमी एकता की मिशाल
संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजाबाद। मोहर्रम की दस तारीख को ताजियों के सुपुर्द ए खाक किए जाने का क्रम देर रात तक चलता रहा। करबला कमेटी की ओर से करबला प्रांगण में सभी व्यवस्थाएं चाक चौबंद की गई थी। करबला कमेटी के अध्यक्ष हिकमत उल्ला खां ने कहा कि इस दौरान विभिन्न धार्मिक संगठनों के प्रमुख एवं नगर के गणमान्य नागरिक करबला में मौजूद रहकर सामाजिक एकता का संदेश दिया। इस दौरान अनूपचंद्र जैन एडवोकेट, ज्ञानी करनैल सिंह गुरुद्वारा, बौद्ध धम्म गुरु भदंत बुद्धशरण महाथेरा, हाफिज अरशद रजबी, प्रमुख उद्यमी संतोष अग्रवाल, सपा के पूर्व एमएलसी डॉ. असीम यादव, शिक्षाविद मयंक भटनागर मौजूद थे। संचालन असलम भोला ने किया।