फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: बस लेकर उरई जा रहे चालक की संदिग्ध परिस्थिति में मौत

Wed, 20 Aug 2025 07:07 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
- नसीरपुर क्षेत्र में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर हुई घटना
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

शिकोहाबाद। दिल्ली से उरई बस लेकर जा रहे चालक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पोस्टमार्टम कराए बिना मृतक का भाई शव को अपने साथ ले गया।

रोहित (28) निवासी गुरुग्राम सिरसाकतार दिल्ली से खाली बस लेकर अपने भाई मोहित के साथ उरई जा रहा था। जब उनकी बस आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे के थाना नसीरपुर के 54 किमी. के समीप पहुंची। तभी अचानक बस के इंजन में तकनीकी खराबी आ गई। इसी दौरान चालक की तबीयत बिगड़ गई। जब चालक के भाई ने रोहित की तबीयत बिगड़ती देखी तो पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने एंबुलेंस की सहायता से चालक को शिकोहाबाद संयुक्त चिकित्सालय भेज दिया। जहां चिकित्सक ने स्वास्थ्य परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक चालक के शव को उसका भाई बिना पोस्टमार्टम कराए ही अपने साथ घर ले गया। इस घटना के बाद मृतक की बेटी दिव्यांशी, पत्नी गीता का रो-रोकर बुरा हाल है। नसीरपुर इंस्पेक्टर ने बताया कि तबीयत बिगड़ गई थी। जिससे चालक की मौत हो गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें