जिला कारागार का निरीक्षण कर बाहर आते जिला जज, डीएम, एसएसपी व अन्य। स्रोतः प्रशासन
- फोटो : जिला कारागार का निरीक्षण कर बाहर आते जिला जज, डीएम, एसएसपी व अन्य। स्रोतः प्रशासन
फिरोजाबाद। जिला कारागार का मंगलवार को डीएम संतोष कुमार शर्मा, जिला जज डॉ. बब्बू सारंग, एसएसपी आदित्य लांग्हे और जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव योगेश शिवा ने निरीक्षण किया। अधिकारियों ने बैरकों और परिसर की सुरक्षा व साफ-सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान अधिकारियों ने बंदियों से संवाद कर उनके मुकदमों की कानूनी पैरवी और जेल में मिलने वाले भोजन व स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी ली। बंदियों ने भोजन व व्यवस्थाओं पर संतोष व्यक्त किया। अधिकारियों ने जेल अधीक्षक अमित चौधरी को जेल में शासन के मानकों के अनुसार पारदर्शी व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए। संवाद