नवरात्रि पर रामलीला मैदान कैलादेवी मंदिर का डीएम संतोष शर्मा,एसएसपी आदित्य लांग्हे ने निरीक्षण
- फोटो : नवरात्रि पर रामलीला मैदान कैलादेवी मंदिर का डीएम संतोष शर्मा,एसएसपी आदित्य लांग्हे ने निरीक्षण किया। स्रोत विभाग
फिरोजाबाद। शारदीय नवरात्रि के प्रारंभ होने एवं रामलीला के मंचन तथा अग्रसेन जयंती को ध्यान में रखते हुए डीएम संतोष कुमार शर्मा एवं एसएसपी आदित्य लांग्हे ने शहर में भ्रमण किया। अधीनस्थों को चाक चौबंद व्यवस्था किए जाने के निर्देश दिए। डीएम संतोष कुमार शर्मा एसएपी के साथ मां राज राजेश्वरी कैला देवी भवन पर पहुंचकर दर्शन किए। महंत ने मां का प्रसाद दिया। इसके बाद रामलीला मैदान में चल रहे मंचन स्थल पर पहुंचे। उन्होंने यहां लीलाओं का मंचन देखा। इसके बाद जैन मंदिर से सदर बाजार होते गंज चौराहे तक बाजार का भ्रमण किया। उन्होंने कंट्रोल रूम,सीसीटीवी कैमरों और सुरक्षा व्यवस्थाओं को चाक चौबंद रखने की हिदायत नगर मजिस्ट्रेट,एसपी सिटी एवं सीओ सिटी को दिए। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की दिक्कत नहीं होने पाए। संवाद