घंटाघर निर्माण कार्य स्थल का निरीक्षण को पहुंचे, सहायक अभियंता निर्माण। संवाद
- फोटो : घंटाघर निर्माण कार्य स्थल का निरीक्षण को पहुंचे, सहायक अभियंता निर्माण। संवाद
फिरोजाबाद। एफिल टॉवर की तर्ज पर करीब एक करोड़ 15 लाख रुपये की लागत से बनने वाले ऐतिहासिक घंटाघर के पुनर्निर्माण कार्य में देरी पर महापौर कामिनी राठौर और नगर आयुक्त प्रशांत नागर ने कड़ी नाराजगी जताई है। इसके बाद सोमवार को सहायक अभियंता निर्माण प्रेमपाल सिंह ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया। निरीक्षण में सामने आया कि घंटाघर के आसपास बिजली के तारों का जाल होने और बिजली विभाग द्वारा शटडाउन न दिए जाने के कारण जर्जर बिल्डिंग के ध्वस्तीकरण में अड़चन आ रही है। सहायक अभियंता प्रेमपाल सिंह ने बताया कि विद्युत आपूर्ति में शटडाउन के लिए एक्सइएन निर्माण की ओर से बिजली विभाग को दोबारा पत्र लिखा जा रहा है। साथ ही, किसी भी हादसे से बचने के लिए ठेकेदार को ध्वस्तीकरण का कार्य रात के वक्त कराने की सलाह दी गई है ताकि कार्य में तेजी लाई जा सके। संवाद