फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: कटर से कार की बॉडी काटकर निकाले गए शव

Sat, 01 Jul 2023 12:18 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर सियाज और टाटा सफारी की आमने-सामने हुई भिड़ंत में दोनों गाड़ी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गईं। सिराज कार की बॉडी काटकर मृतकों के शव बाहर निकाले जा सके। वहीं टाटा सफारी कार के दरवाजे सरिया की मदद से खोलकर घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया।
विज्ञापन

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर दो कारों की आमने-सामने भिड़ंत में चार लोगों की मौत हो गई। हादसे की जानकारी होते ही आसपास के लोग एक्सप्रेसवे पर पहुंच गए। स्थानीय वाशिंदों ने कार में फंसे लोगों को निकालने की कोशिश की, लेकिन उनकी खिड़की नहीं खुलीं। कुछ ही देर में पुलिस और यूपीडा के कर्मचारी भी पहुंच गए। कार में फंसे लोगों को निकालने में सफलता न मिलने पर कटर से गाड़ी को काटकर निकाला गया। लेकिन तब तक सियाज कार में मौजूद चार लोगों की सांसे थम चुकी थीं।
वहीं टाटा सफारी सवारों को निकालने के लिए लोगों को उसकी खिड़कियों को सरिया से खोलना पड़ा। उसकी खिड़कियां बंद हो चुकी थीं। शीशे गाड़ी की बॉडी में दब गए थे। टाटा सफारी में फंसे लोगों की चीखें गूंज रही थीं। टाटा सफारी में सवार दिल्ली निवासी प्रशांत तिवारी व उनके परिजन को जब सुरक्षित निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया।
विज्ञापन


पुलिस से पहले बचाने आए किसान
हादसे की सूचना के बाद पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची, लेकिन पुलिस के पहुंचने से पहले आसपास के खेतों में काम कर रहे किसान आ गए। वह लोग भी गाड़ी में सवार लोगों को निकालने में प्रयास कर रहे थे।
-
पांच घंटे बाद हो सकी शिनाख्त सियाज गाड़ी में सवार रीमा पांडेय ने ट्रामा सेंटर में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। वहीं चालक विनय यादव, राजेश व दीपक की मौके पर ही मौत हो गई। मौतों से परिवार में कोहराम मच गया है। घटना के पांच घंटे बाद मृतकों की शिनाख्त हुई। पति, पत्नी और बेटा की मौत के बाद पूरा परिवार खत्म हो गया।


मूल गांव होते हुए न्यायिक कार्य से जाना था भिंड
फिरोजाबाद। राजेश पांडेय नोएडा में रहकर बिल्डिंग मैटेरियल का कारोबार करते थे। देर शाम पोस्टमार्टम हाउस पहुंची राजेश की बेटी किरन और छोटी बेटी ज्योति ने बताया कि पापा को किसी न्यायिक काम से भिंड जाना था। इसलिए वह घर से निकले थे। उन्होंने पहले इटावा इकदिल मूल गांव भी रुकना था। इसके बाद वहां से भिंड जाना था, लेकिन भिंड जाने से पहले ही हादसे का शिकार हो गए।


घायल परिवार वाले लौट रहे थे धार्मिक अनुष्ठान से
प्रशांत तिवारी मूल रूप से लखनऊ के रहने वाले हैं। वह परिवार के साथ घर पर आयोजित धार्मिक अनुष्ठान में भाग लेने आए थे। लौटते समय हादसे में पूरा परिवार गंभीर रूप से घायल हो गया। दंपती और उसका बेटा और बेटी गंभीर घायल हैं जिनका आगरा उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें